IND W vs AUS W 4th T20I Live Streaming: भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 का लाइव प्रसारण जानें कब, कहां और कैसे देखें

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 17, 2022, 12:14 PM IST

IND W vs AUS W 4th T20I Live Streaming: भारत महिला और ऑस्‍ट्रेलिया महिला के बीच आज पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 1-2 से पीछे है और उसकी कोशिश आज सीरीज बराबर करने की होगी। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम आज सीरीज जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच आज
  • मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच
  • भारतीय टीम की कोशिश सीरीज बराबर करने की होगी

IND W vs AUS W 4th T20I Live Streaming: भारत महिला और ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में 1-2 से पीछे है और उसकी कोशिश आज सीरीज 2-2 से बराबर करने की होगी। वहीं ऐलिसा हीली के नेतृत्‍व वाली ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 21 रन से जीत दर्ज की थी।

women squad

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभ्‍यास करते हुए

इसके बाद दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा और इसका नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला, जिसमें भारत ने 4 रन से जीत दर्ज की। फिर ऑस्‍ट्रेलिया ने दमदार वापसी की और तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 9 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। दोनों टीमें जीत के लिए आज अपना पूरा जोर लगाते हुए नजर आएंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

End of Feed