IND vs WI: रोहित शर्मा के निशाने पर 2 बड़े रिकॉर्ड, बनेंगे सचिन के बाद दूसरे खिलाड़ी

Rohit Sharma: रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12,000 रनों के आंकड़े से सिर्फ 105 रन दूर हैं। उन्हें ओपनर के तौर पर 10,000 वनडे रन पूरे करने के लिए सिर्फ 135 रनों की जरूरत है। ​वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा ने 37 मैचों में 57.60 की औसत से अब तक 1,613 रन जड़े हैं।

Rohit Sharma: भारतीय टीम रविवार को तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगी तो सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी। टीम में अपनी जगह को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच हिटमैन के पास बल्ले से जवाब देने और दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

Rohit Sharma BCCI

रोहित शर्मा (फोटो साभार- BCCI)

पूरे कर सकते हैं 12 हजार रन

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12,000 रनों के आंकड़े से सिर्फ 105 रन दूर हैं। अगर वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में यह रन बना लेते हैं तो भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) और विराट कोहली (14,941 रन) ने किया है। रोहित ने अब तक 288 वनडे में 48.95 की औसत से 11,895 रन बनाए हैं, जिसमें 34 शतक शामिल हैं।

End of Feed