IND vs WI ODI Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का वनडे मैच? जानिए कब व कहां देखें मुकाबला

India vs West Indies ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार, 27 सितंबर को भारतीय टीम से भिड़ेगी। भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने उतरेगा। यहां जानिए इस मैच जुड़े लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत 27 सितंबर से शुरू हो रही तीन वनडे मैच की सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। पहला वनडे मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी।

IND vs WI Live Streaming

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 142 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 72 मैच जीते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले अपने नाम किए हैं। चार मैच का रिजल्ट नहीं निकला है, जबकि दो मैच टाई रहा है।

End of Feed