भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Aug 9, 2023, 12:01 PM IST

आज (8 August 2023) टीम इंडिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। मेजबान टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। अब जानते हैं कि तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और आज कैसा रहेगा गयाना का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच आज
  • वेस्टइंडीज टीम के पास 2-0 की बढ़त
  • तीसरा टी20 भी गयाना में आयोजित होगा

वेस्टइंडीज में चल रही 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दबाव में है। मेजबान टीम ने अब तक खेले गए दोनों टी20 मुकाबलों में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त अपने नाम कर ली है और अब अगर आज खेले जाने वाले तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज जीता तो भारत सीरीज गंवा देगा और वेस्टइंडीज को अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी। ये टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा जहां दूसरा टी20 मैच भी खेला गया था।

IND vs WI 3rd T20 Pitch Report

भारत-वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला टरूबा में खेला गया था जहां करीबी टक्कर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को 4 रन से शिकस्त देकर सीरीज में विजयी आगाज किया था। इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला गयाना में खेला गया जहां टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने करारा जवाब देते हुए सिर्फ 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और 2 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में डबल बढ़त बना ली। आइए अब जानते हैं कि आज होने वाले तीसरे टी20 मैच में पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और कैसी रहेगी गयाना के मौसम की स्थिति।

End of Feed