IND vs WI 2nd ODI Today Match Timing 30 September 2026: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs WI 2nd ODI Today Match Timing 30 September 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और आज जीत दर्ज करके वो ट्रॉफी अपने कब्जे में करना चाहेगी। आइए यहां जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच आज कितने बजे से है और इस मैच से जुड़े कुछ खास आंकड़े, दोनों टीमें और मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2026
  • आज भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच
  • टीम इंडिया के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND (India) vs WI (West Indies) 2nd ODI Match Timing Today 30 September 2026: मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम (India vs West Indies) आज तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी। सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के सामने उनकी एक ना चली। वेस्टइंडीज ने भारत को 296 रनों का बड़ा टारगेट दिया था, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त अपने नाम कर ली। अब आज दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारतीय वनडे टीम की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि वेस्टइंडीज वनडे टीम की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है।

IND vs WI 2nd ODI Match Timing, Today Match Time, India vs West Indies

आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत-वेस्टइंडीज के ODI क्रिकेट में अब तक के आंकड़ेः टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बहुत पुराना रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 143 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें टक्कर कांटे की रही है। भारत ने वेस्टइंडीज को 73 वनडे मैचों में मात दी है। जबकि, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने भारत को 64 वनडे मुकाबलों में शिकस्त दी। इसके अलावा, दो मैच टाई रहे हैं और 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। मौजूदा वनडे सीरीज भारतीय जमीन पर खेली जा रही है। यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 63 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें 33 मैचों में मेजबान टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि, मेहमान कैरेबियाई टीम ने यहां 28 वनडे मैच जीते हैं। इस दौरान एक मैच टाई रहा।

End of Feed