भारतीय टीम बुधवार से वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत करेगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ ही दोनों टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र की शुरुआत भी हो जाएगी। अब तक हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन फाइनल नहीं जीत पाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-Timesnowdigital)
रोहित की अगुआई में टीम की कोशिश होगी कि वह इस नए सत्र का आगाज शानदार तरीके से करे। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम में शुरू होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे पहले इस मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।
कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट (IND vs WI 1ST Test Match date)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला 12 जुलाई, बुधवार को होगा
कहां होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट ((IND vs WI 1ST Test Match Venue)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला विंडसोर पार्क डोमिनिका में होगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला ((IND vs WI 1ST Test Match Time)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू हो जाएगा।
टीवी पर कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs WI 1ST Test Match On Tv)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs WI 1ST Test Match Live Streaming)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस पहले मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप (Jio Cinema) पर देख सकते हैं।
