खतरे में 'भगवान' का रिकॉर्ड, ऐसा करते ही सचिन से आगे निकल जाएंगे शुभमन गिल

IND vs SL Test Series: भारत के कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कई तरह के रिकॉर्ड और इतिहास बनाने का मौका है। अगर वो श्रीलंका में सीरीज जीतते हैं तो विराट कोहली के साथ उस खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने लंका की धरती पर टीम इंडिया को जिताया है।

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के लिहाज से भी अहम है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास बल्ले और कप्तानी दोनों से इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। अगर वो श्रीलंका में सीरीज 2-0 से जीतते हैं तो विराट कोहली के साथ उस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लंका की धरती पर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप दिलाया है।

Sachin Gill

गिल तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI/ICC)

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर गिल की नजर

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान शतक के मामले में शुभमन गिल अब तक 6 सेंचुरी लगा चुके हैं। उनके सामने अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। सचिन ने कप्तान रहते हुए टेस्ट में 7 शतक बनाए थे। अगर गिल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की इस सीरीज में 2 शतक लगा देते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे और इस लिस्ट में आगे निकल जाएंगे। इसके साथ ही गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के मौजूदा साइकल में भी नंबर-1 बनने का मौका है। अभी तक इस साइकल में उन्होंने और इंग्लैंड के जो रूट ने बराबर 5-5 शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अगर गिल एक और शतक जड़ देते हैं तो वह इस साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

End of Feed