IND vs SL 3rd T20 Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SL 3rd T20 Pitch Report In Hindi Pallekele Today Match: आज (30 July 2024) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले तीसरे व टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले की बारी है। मेहमान टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब आज तीसरे टी20 में भारत क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ये मुकाबला पाल्लेकल के पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हम यहां आपको बताएंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट, क्या कहते हैं आंकड़े और इस मैदान के पिछले मैचों का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका तीसरा टी20 मैच आज
  • क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत
  • अंतिम मुकाबला भी पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा

IND (India) Vs SL (Sri Lanka) 3rd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: टीम इंडिया और मेजबान श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आज तीसरा व अंतिम मैच खेला जाना है। ये मुकाबला भी पाल्लेकल (कैंडी) के पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद अपने नए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को पहला तोहफा देते हुए अजेय बढ़त अपने नाम कर चुकी है और अब तीसरे टी20 में उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप पर रहेगा। वहीं श्रीलंकाई टीम इस मैच में घरेलू जमीन पर लाज बचाने के लिए उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)। वहीं, श्रीलंकाई टीम की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के हाथों में होगी। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा।

IND vs SL 3rd T20 Pitch Report Today Match

भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 161 रनों का अच्छा स्कोर तो बनाया लेकिन उसके बाद बारिश उनके लिए विलेन साबित हुई और मैच काफी देर बाद शुरू हो सका, जिसके कारण डकवर्थ लिविस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 8 ओवर में कुल 78 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने 3 विकेट खोते हुए आसानी से हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की डबल बढ़त भी बना ली।

End of Feed