IND vs SL 1st T20 Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SL 1st T20 Pitch Report In Hindi Pallekele Today Match: आज (27 July 2024) भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होगा। पहला टी20 मैच आज पालेकल के पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। यहां आपको बताएंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े और क्या रहा है इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2024
  • आज होगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच
  • मुकाबला पालेकल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा

IND (India) Vs SL (Sri Lanka) 1st T20 Pitch Report Today Match In Hindi: टीम इंडिया अपने श्रीलंका दौरे पर नए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के युग में प्रवेश कर रही है। आज भारत-श्रीलंका तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच आज पालेकल (कैंडी) के पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के बाद ये दोनों टीमों की पहली टी20 सीरीज है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब टीम युवा अंदाज में मैदान पर है। भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे। जबकि श्रीलंका के कप्तान होंगे चरिथ असलंका (Charith Asalanka)। दोनों टीमें नए टी20 कप्तानों के साथ सीरीज में उतरने जा रही हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली इस टी20 सीरीज के आज शुरू होने से पहले आपको बताते हैं कि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में दोनों टीमों का आमने-सामने खेलते हुए आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच आज तक 29 टी20 अंतराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 19 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 9 मुकाबले श्रीलंका ने अपने नाम किए हैं। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था। अगर श्रीलंकाई जमीन पर हुए मुकाबलों की बात करें तो भारत-श्रीलंका के बीच श्रीलंका में अब तक 8 टी20 मैच हुए हैं जिसमें 5 मुकाबलों में भारत विजयी रहा है, वहीं मेजबान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम अपने ही घर में सिर्फ 3 मैचों में भारत को हराने में सफल हुई है।

End of Feed