IND vs SA Toss Delayed: बारिश के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला मुकाबला हुआ रद्द

Ind vs SA Toss Delayed, India Vs South Africa 1st T20i Match Toss Timing: भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। डरबन में जारी बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया।

Ind vs SA Toss Delayed, India Vs South Africa 1st T20i Match Toss Timing: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यानी रविवार को पहला टी20 मुकाबला खेला जाना था। लेकिन बारिश की खलल के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका। टॉस से कुछ देर पहले बारिश शुरू हुई, तो लगातार होती रही। हालांकि, लंबे समय के इंतजार के बाद आधिकारियों ने मैच का रद्द करने का फैसला किया। अब दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को गकेबेरहा में खेला जाएगा।

IND vs SA, IND vs SA Toss Delayed

डरबन में लगातार बारिश हो रही है। (फोटो- BCCI Twitter)

पहले ही जताई गई थी बारिश की संभावना

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला डरबन में खेला जाना है। मैच से पहले बारिश की उम्मीद जताई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, डरबन में लगातार पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही थी। इसको देखते हुए आज भी डरबन में बारिश की उम्मीद जताई गई थी। जानकारी के मुताबिक आज 80 प्रतिशत बारिश के आसार थे।

End of Feed