IND vs SA 3rd ODI Pitch Report:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज ( 6 दिसंबर, 2025) को खेल जा रहे तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 3rd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज (06 दिसंबर, 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टन में खेला जा रहा है। केएल राहुल की कप्तानी में सीरीज में खेले रही टीम इंडिया को रांची में खेले गए मुकाबले में 17 रन से जीत मिली थी इसके बाद रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और सीरीज में हार जीत का फैसला विशाखापट्टनम में होगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए साख का सवाल बन गई है। अगर ये मैच भारतीय टीम गंवा देती है तो उसके हाथ से टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी निकल जाएगी। ऐसे में टीम इंडिया विशाखापट्टन में दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर सीरीज अपने नाम करने के लिए बेताब है। ऐसे में आइए जानते हैं विशाखापट्टन में शनिवार को कैसा रहेगा पिच का मिजाज? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

India South Africa Third ODI, IND vs SA 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (06 दिसंबर, 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टन में खेला जा रहा है। केएल राहुल की कप्तानी में सीरीज में खेले रही टीम इंडिया को रांची में खेले गए मुकाबले में 17 रन से जीत मिली थी इसके बाद रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और सीरीज में हार जीत का फैसला विशाखापट्टनम में होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं। तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से से शुरू होगा और मैच का टॉस 1:00 बजे होगा। आज भारतीय टीम सिर्फ और सिर्फ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी ताकि ना सिर्फ मैच बल्कि सीरीज 2-1 के अपने नाम कर सके।

IND vs SA 3rd ODI Pitch Report

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा वनडे मैच, विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच भिड़ंत (IND vs SA Head to Head in ODI)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। आज तक वनडे इतिहास में ये दोनों टीमें 96 मैचों में टकरा चुकी है। इन मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को 52 बार मात दी है। वहीं, भारत ने द.अफ्रीका को 41 वनडे में हराया है। मौजूदा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज भारत में खेली जा रही है तो यहां से जुड़े आंकड़े भी जान लीजिए। भारत में आज तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 मैचों जीत दर्ज की है, जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को उन्हीं के घर में 15 मैचों में शिकस्त दी है।

End of Feed