IND vs SA: टी20 में खामोश रहा है गिल का बल्ला, आंकड़े देख नहीं होगा यकीन

Shubman Gill T20 Record: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल का टी20 में लगातार खराब फॉर्म जारी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी वे तीसरे टी20 में केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

Shubman Gill T20 Record: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच जोहानसबर्ग में खेला जा रहा है। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें केशव महाराज ने एल्बी डब्लयू आउट किया है। गिल पहले मैच में भी शून्य पर आउट हो गए थे। ऐसे में उनका टी20 में लगातार खराब फॉर्म टीम के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

Shubman Gill

शुभमन गिल

शुभमन गिल भारतीय टीम के महत्वपूर्ण अंग हैं और हर फॉर्मेंट में टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। युवा बल्लेबाज को टी20 क्रिकेट खेलना काफी पसंद है और वे आईपीएल में भी कई बड़ी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाते हैं। हालांकि टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उनका रिकॉर्ड अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

End of Feed