IND vs SA 5th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका को हराकर धमाकेदार अंदाज में टीम इंडिया ने किया साल का अंत
IND vs SA 5th T20 Live Score (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका आज के पांचवें वनडे मैच का लाइव स्कोरकार्ड, स्ट्रीमिंग) India vs South Africa Paanchva T20 Match Ka Live Cricket Score Online Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां मुकाबला सूर्या एंड कंपनी के नाम रहा। भारत ने इस मुकाबले को 30 रन से अपने नाम कर 5 मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।
IND vs SA 5th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका को हराकर धमाकेदार अंदाज में टीम इंडिया ने किया साल का अंत
IND vs SA 5th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ साल का समापन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर 5 मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका के सामने 232 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 201 रन ही बना पाई। भारत की गेंदबाजी के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती ने जिन्होंने 4 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया। वरुण के अलावा जसप्रीत ने 3 और अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट चटकाया। साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 65 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 31 रन की पारी खेली।
इससे पहले भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक और तिलक की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका के सामने 232 रन का लक्ष्य रखा। हार्दिक ने 25 गेंद में 63 और तिलक वर्मा ने 73 रन की पारी खेली। इससे पहले अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। संजू 37 जबकि अभिषेक 34 रन बनाकर आउट हुए।
भारत और साउथ अफ्रीका मैच हाईलाइट्स (India vs South Africa Highlights)
- टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की शुरुआत की और अभिषेक और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की।
- दोनों ने पहले विकेट के लिए केवल 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई।
- 63 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा जब 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट हो गए।
- 97 रन के स्कोर पर भारत ने संजू सैमसन के रुप में अपना दूसरा विकेट गंवाया जो 37 रन बनाकर आउट हुए।
- तिलक वर्मा ने 30 गेंद में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया, तिलक ने हार्दिक के साथ 16 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी की।
- हार्दिक ने 17 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह भारत में किसी भी भारतीय का सबसे तेज टी20 अर्धशतक है।
भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन (India vs South Africa Playing XI)
भारत की प्लेइंगइ इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एन्गिडी, ओटनील बार्टमैन।
IND vs SA Live Score: भारत ने 3-1 से जीती सीरीज
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ साल का समापन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराकर 5 मैच की सीरीड 3-1 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका के सामने 232 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 201 रन ही बना पाई। भारत की गेंदबाजी के हीरो रहे वरुण चक्रवर्ती ने जिन्होंने 4 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को कोई भी मौका नहीं दिया। वरुण के अलावा जसप्रीत ने 3 और अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट चटकाया। साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 65 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 31 रन की पारी खेली।IND vs SA Live Score: पवेलियन लौटी साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी
साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 14 ओवर में टीम 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना चुकी है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: डिकॉक और ब्रेविस हुए आउट
12 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 130 रन बना लिए हैं। 3 विकेट खोकर मेहमान टीम मुश्किल में है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: ब्रेविस उतरे बल्लेबाजी करने
डेवाल्ड ब्रेविस को हेंड्रिक्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने भेजा गया है। डिकाक 48 रन बनाकर एक छोर थामे हैं।IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। हेंड्रिक्स चक्रवर्ती की गेंद पर शिवम दुबे के हाथों लपके गए। वो 13 (12) रन बना सके। 69 के स्कोर पर पहला विकेट द. अफ्रीका ने गंवाया।IND vs SA Live Score: भारत ने बनाए 5 विकेट के नुकसान पर 231 रन
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 232 रन का टारगेट दिया। हार्दिक ने 63 जबकि तिलक वर्मा ने 73 रन की पारी खेली।IND vs SA Live Score: हार्दिक की फिफ्टी
हार्दिक ने 17 गेंद में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। यह भारत में किसी भी भारतीय का सबसे तेज टी20 अर्धशतक है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: हार्दिक की तूफानी बैटिंग
हार्दिक पांड्या ने 7 गेंद में 31 रन बना लिए हैं। 14वें ओवर में उन्होंने 27 रन बटोरे और टीम इंडिया के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में हार्दिक ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत ने 115 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी है। वह 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: भारत के 100 रन पूरे
भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। सूर्या और तिलक की जोड़ी खेल रही है। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 97 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन 22 गेंद में 37 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें लिंडे ने क्लीन बोल्ड किया। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारत ने 63 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा 21 गेंद में 34 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें कार्बिन बॉश ने विकेटकीपर के हाथों कैच करवाया। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। अभिषेक 28 और संजू 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: अभिषेक ने की चौके से शुरुआत
अभिषेक शर्मा ने चौके से पारी की शुरुआत की। पहले ओवर में भारत ने 6 रन बनाए। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: आज के मैच में साउथ अफ्रीका की टीम
क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एन्गिडी, ओटनील बार्टमैन। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: 3 बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
टीम इंडिया 3 बदलाव के साथ उतरी है। हर्षित की जगह बुमराह आए हैं, कुलदीप की जगह वाशी आए हैं और गिल की जगह पर प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन की वापसी हुई है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।IND vs SA Live Score: भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
5वें टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। आज के मुकाबले पर सीरीज का परिणाम निर्भर करेगा। इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotStar) ऐप या वेबसाइड पर देख सकते हैं।IND vs SA Live Score: प्लेइंग इलेवन में हो सकता है बदलाव
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं; बुमराह को तीसरे टी20 मैच में आराम दिया गया था और उनके वापसी की उम्मीद है, जबकि गिल चौथे मैच में नहीं खेल पाए थे, जो अंततः रद्द हो गया था, और उनकी उपलब्धता अनिश्चित है। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में अधिक बदलाव किए हैं। अगर वे इस करो या मरो के मुकाबले में भी प्रयोग जारी रखते हैं तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।IND vs SA Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टी20 आज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। आज के मुकाबले में टीम इंडिया शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है जो अभिषेक के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।IND vs SA Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आखिरी टी20 आज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां और आखिरी टी20 मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। आज के मुकाबले में टीम इंडिया शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है जो अभिषेक के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।ENG vs WI, टी20 वर्ल्ड कप 2026 लाइव क्रिकेट स्कोर: मोती ने किया बैथेल का शिकार, इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट, England LIVE SCORE 10 ओवर 93/4 रन
SA vs AFG, टी20 वर्ल्ड कप लाइव 2026 हाईलाइट्स: इतिहास रचने से चूका अफगानिस्तान, दूसरे सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका
AUS vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे मिचेल मार्श? स्टीव स्मिथ को टीम में किया गया शामिल
भारतीय दिग्गज क्रिकेटर ने किया उस्मान तारिक का बचाव, गेंदबाजी एक्शन पर कही यह कड़वी बात
Abhishek Sharma Hospitalised: नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited