LIVE

IND vs SA 3rd T20I: इंदौर में टीम इंडिया की 'डूबी लुटिया', दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से जीता तीसरा टी20

IND vs SA 3rd T20I: इंदौर में टीम इंडिया की 'डूबी लुटिया', दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से जीता तीसरा टी20
IND vs SA 3rd T20I: इंदौर में टीम इंडिया की 'डूबी लुटिया', दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से जीता तीसरा टी20

India vs South Africa 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मैच 49 रन से गंवा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को टॉस हारने के बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में 227/3 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रोहित ब्रिगेड 18.3 ओवर में 178 रन बनाकर ढेर हो गई। दिनेश कार्तिक (21 गेंदों में 46) और दीपक चाहर (17 गेंदों में 31) को छोड़कर कोई और खास कमाल नहीं दिखा पाया। ड्वेन प्रीटोरियस ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और वेन पार्नल ने दो-दो विकेट झटके। कगिसो रबाडा ने एक शिकार किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए राइली रोसोवु (48 गेंदों में नाबाद 100) और क्विंटन डिकॉक (43 गेंदों में 68) ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। बता दें कि भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत ने घरेलू सरजमीं पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज जीती है।

OCT 04, 2022 22:56 IST

दक्षिण अफ्रीका ने जीता मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में 49 रन से मात दी है। भारत की तरफ से आखिरी खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद सिराज आउ हुए। सिराज को प्रीटोरियस ने मिलर के हाथों लपकवाया। उन्होंने 7 गेंदों में एक चौके के जरिए 5 रन बनाए। उमेश यादव 17 गेंदों में 20 रन जुटाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके ठोके। 18.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 178/10, वाइड-9, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन।
OCT 04, 2022 22:36 IST

IND vs SA T20 Live Score: रबाडा का किफायती ओवर

रबाडा ने 18वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 रन दिए। सिराज ने चौथी गेंद पर चौका ठोका। भारतीय टीम हार की कगार पर पहुचं गई है, क्योंकि उसे 12 गेंदों में 53 रन चाहिए। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 175/9, वाइड-7, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। उमेश यादव 19* और मोहम्मद सिराज 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:31 IST

IND vs SA T20 Live Score: चाहर बने प्रीटोरियस का शिकार

भारत का नौवां विकेट दीपक चाहर के तौर पर गिरा है। चाहर ने 13 गेंदों में 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्हें प्रीटोरियस ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। चाहर तीसरी गेंद पर सिक्स लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर कैच लपके गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/9, वाइड-7, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। उमेश यादव 18* और मोहम्मद सिराज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:28 IST

IND vs SA T20 Live Score: भारत को 69 रन की जरूरत

एनगिडी ने 16वें ओवर में 17 रन खर्च किए। चाहर ने पहली गेंद पर छक्का और उमेश ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। भारत को अब 24 गेंदों में 69 रन की दरकार है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 159/8, वाइड-5, लेग बाई-2, नो-बॉल-1 रन। दीपक चाहर 18* और उमेश यादव 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:18 IST

IND vs SA T20 Live Score: चाहर ने जड़ा चौका-छक्का

महाराज ने 15वें ओवर में 12 रन खर्च किए। चाहर ने पांचवीं गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का ठोका। भारत को 30 गेंदों में 86 रन की जरूरत है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/8, वाइड-4, लेग बाई-1 रन। दीपक चाहर 18* और उमेश यादव 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:16 IST

IND vs SA T20 Live Score: रबाडा ने दिए 7 रन

रबाडा ने 14वें ओवर में 7 रन खर्च किए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। उमेश ने पांचवीं गेंद पर अपने हाथ खोले और चौका जमाया। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/8, वाइड-4, लेग बाई-1 रन। दीपक चाहर 8* और उमेश यादव 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:10 IST

IND vs SA T20 Live Score: अश्विन ने बनाए 2 रन

आर अश्विन को स्पिनर महाराज ने अपने जाल में फंसा लिया। अश्विन ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में लॉन्ग ऑन पर रबाडा को कैच थमा दिया। उन्होंने 4 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाए। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/8, वाइड-3, लेग बाई-1 रन। दीपक चाहर 7* और उमेश यादव 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:06 IST

IND vs SA T20 Live Score: हर्षल पटेल ने गंवाया विकेट

भारत का सातवां विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा है। उन्होंने 8 गेंदों में 9 रन बनाए। उन्होंने एक चौका जमाया। अक्षर को पार्नेल ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा। वह ऑफ स्टंप से काफी बाहर की गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिस में विकेटकीपर डिकॉक को कैच थमा बैठे। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/7, वाइड-3, लेग बाई-1 रन। आर अश्विन 2* और दीपक चाहर 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 22:00 IST

IND vs SA T20 Live Score: हर्षल पटेल ने गंवाया विकेट

भारत के विकेट गिरने के सिलसिल जारी है। हर्षल पटेल ने भी आउट हो गए हैं। उन्हें एनगिडी ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। हर्षल ने 12 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के के जरिए 17 रन जुटाए। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/6, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। अक्षर पटेल 5* और आर अश्विन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 21:50 IST

IND vs SA T20 Live Score: प्रीटोरियस का किफायती ओवर

प्रीटोरियस ने 10वें ओवर किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए। अक्षर और हर्षल ने दो-दो रन जुटाए। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/5, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। अक्षर पटेल 4* और हर्षल पटेल 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 21:49 IST

IND vs SA T20 Live Score: महाराज ने दिए 5 रन

स्पिनर महाराज ने नौवें ओवर में 5 रन दिए। अक्षर ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला जबकि हर्षल ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 91/5, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। अक्षर पटेल 2* और हर्षल पटेल 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 04, 2022 21:49 IST

IND vs SA T20 Live Score: सूर्यकुमार सस्ते में आउट

अच्छी फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। वह 6 गेंदों में 8 रन बनाने के बाद ड्वेन प्रीटोरियस का शिकार बन गए। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर हवा में शॉट खेला और स्टब्स ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 86/5, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। अक्षर पटेल 1* और हर्षल पटेल 0* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:37 IST

IND vs SA T20 Live Score: अर्धशतक से चूके कार्तिक

भारत को चौथा झटका दिनेश कार्तिक के तौर पर लगा है, जिन्हें केशव महाराज ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। कार्तिक तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का मारने बाद अंतिम गेंद को भी बाउंड्री के पार भेजना चाहते थे मगर कनेक्ट नहीं कर पाए। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 46 रन बनाए। 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/3, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। सूर्यकुमार यादव 1* और अक्षर पटेल 0* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:33 IST

IND vs SA T20 Live Score: पावर प्ले हुआ समाप्त

पावर प्ले में भारतीय टीम ने लड़खड़ाने के बावजूद 60 का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्नेल ने छठे ओवर में 19 रन लुटाए। कार्तिक ने दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर सिक्स लगाया। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/3, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। दिनेश कार्तिक 33* और सूर्यकुमार यादव 0* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:28 IST

IND vs SA T20 Live Score: पंत की पारी का हुआ अंत

भारत ने तीसरे विकेट खो दिया है। ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर ऋषभ पंत की पारी का अंत हो गया है। पंत लुंगी एनगिडी ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टब्स के हाथों लपकवाया। पंत ने 14 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 27 रन की पारी खेली। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 45/3, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। दिनेश कार्तिक 14* और सूर्यकुमार यादव 0* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:26 IST

IND vs SA T20 Live Score: कार्तिक ने लगाया चौका

कार्तिक ने चौथा ओवर करने आए पार्नेल के खिलाफ चौका ठोका। उन्होंने तीसरी गेंद को शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजा। 4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/2, वाइड-2, लेग बाई-1 रन। ऋषभ पंत 7* और दिनेश कार्तिक 14* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:25 IST

IND vs SA T20 Live Score: रबाडा ने खर्च किए 10 रन

रबाडा ने तीसरे ओवर में 10 रन खर्च किए। कार्तिक और पंत ने अपने हाथ खोले। कार्तिक ने तीसरी और पंत ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 18/2, ऋषभ पंत 7* और दिनेश कार्तिक 9* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:25 IST

IND vs SA T20 Live Score: नहीं चला अय्यर का बल्ला

भारत को दूसरा झटका श्रेयस अय्यर के तौर पर लगा है। रोहित के आउट होने के बाद बैटिंग के लिए अय्यर का खामोश रहा। वह 4 गेंदों में महज 1 रन बना सके। उन्हें वेन पार्नेल ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। वह फ्लिक करने के प्रयास में चूक गए। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8/2, ऋषभ पंत 3* और दिनेश कार्तिक 3* क्रीज पर हैं।
OCT 04, 2022 21:02 IST

IND vs SA T20 Live Score: भारत का निराशाजनक आगाज

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने निराशाजनक आगाज किया है। कगिसो रबाडा ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को अपना शिकार बना लिया। रोहित कट करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में घुस गई। वह अपना खाता नहीं खोल सके। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2/1, क्रीज पर ऋषभ पंत 1* और श्रेयस अय्यर 1* हैं।
OCT 04, 2022 20:51 IST

IND vs SA T20 Live Score: भारत को मिला 228 का लक्ष्य

दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा है। चाहर ने 20वें ओवर में 24 रन दिए। राइली रोसोवु ने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक कंप्लीट किया। उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स (18 गेंदों में 23) के साथ 87 रन की साझेदारी की। स्टब्स ने ओवर की दूसरी गेंद पर अश्वन को कैच थमाया। वहीं, डेविड मिलर ने 5 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। उन्होंने चाहर पर लगातार तीन छक्के जड़े। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 227/3, वाइड-8, लेग बाई-4, नो-बॉल- 2 रन।