IND vs SA 3rd ODI Pitch Report, Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 21, 2023, 01:23 PM IST

IND vs SA 3rd ODI Pitch Report, Boland Park and Paarl weather forecast Today: आज (21 December 2023) भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है और आज का मैच तय करेगा कि कौन खिताब जीतेगा। ये मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच को किसी भी हाल में जीतने की कोशिश करेंगी। आइए जानते हैं कि भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी और आज कैसा रहेगा पार्ल के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा वनडे मैच
  • तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर
  • आज का मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा

IND (India) vs SA (South Africa) 3rd ODI Pitch Report and Paarl Weather Forecast Today Match: मेजबान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच आज तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का तीसरा व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने में सफलता हासिल कर ली। इसके साथ ही अब आज होने वाला तीसरा व अंतिम मैच निर्णायक हो गया है। दोनों में जिस भी टीम के हाथों जीत लगी वो खिताब को उठाएगी। भारतीय टीम की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं, वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इससे पहले गक्बेरहा में सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने साई सुदर्शन (62 रन) और कप्तान केएल राहुल (56 रन) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर टीम इंडिया ने 46.2 ओवर में सिमटने से पहले कुल 211 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ओपनर्स टोनी डी जोर्जी (Tony de Zorzi) की नाबाद 119 रनों की शतकीय पारी और रीजा हेंडरीक्स की 52 रनों की पारी के दम पर टीम को पहले विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी दी, दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ दो विकेट गिरे और शतकवीर जोर्जी अपनी टीम को 42.3 ओवर में 8 विकेट से जीत दिलाने में सफल रहे। जिसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब आपको बताते हैं कि आज तीसरे व निर्णायक वनडे में कैसी होगी पिच रिपोर्ट और पार्ल के मौसम का हाल।

End of Feed