IND vs SA 2nd T20 Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Dec 11, 2025, 05:00 AM IST
IND vs SA 2nd T20 Match Timing Today 2025: टीम इंडिया और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला भारत के पक्ष में गया और उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब बारी है दूसरे टी20 मैच की। आइए जानते हैं कि आज होने वाला दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां आयोजित होना है मैच।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच का समय (Instagram/Suryakumaryadav/Aidenmarkram)
- भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 2025
- आज दूसरे टी20 में आमने-सामने भारत और दक्षिण अफ्रीका
- टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे
IND vs SA 2nd T20 Match Timing Today 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम (India vs South Africa) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 101 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली है। अब सीरीज में बारी है दूसरे टी20 मैच की जो अलग मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच से पहले आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों के टी20 क्रिकेट में आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 12 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत हासिल हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा था।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कहां होगा? (IND vs SA 2nd T20 Match Venue)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (IND vs SA 2nd T20 Match Date)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 11 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा होगा? (IND vs SA 2nd T20 Match Timing)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे कराया जाएगा।
द.अफ्रीका और मेजबान भारत के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs SA 2nd T20 Match Live Streaming)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देखी जा सकती है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (India and South Africa T20 Squads)
भारतीय टी20 टीमः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीमः एडेन मार्क्रम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फेरेरिया, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज और डेविड मिलर।
इंडिया-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 मैच टीवी पर कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA 2nd T20 Match On TV)
टीम इंडिया और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।