IND vs SA 1st Test Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 1st Test Pitch Report Today Match In Hindi: आज (14 November 2025) से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) विजेता है, ऐसे में टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती होगी और नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कप्तान घर पर दूसरी परीक्षा होगी। यहां हम जानेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहता है कोलकाता का ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2025
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच
  • कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित होगा पहला मैच

IND vs SA 1st Test Pitch Report In Hindi Today Match At Kolkata: दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टीमें शुक्रवार से पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये भिड़ंत काफी रोमांचक होने वाली है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का खिताब जीता हुआ है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता (Kolkata) में खेला जाना है। ये मैच WTC चक्र का हिस्सा होगा इसलिए दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगी। भारतीय टेस्ट टीम की कमान 25 वर्षीय युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी, जबकि मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma)। भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस 9 बजे होगा। कोलकाता में पिच कैसी होगी और कैसे हैं आंकड़े, सब कुछ यहां जानिए।

IND vs SA 1st Test Pitch Report

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड आमने-सामने कैसा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक इतिहास में 44 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टक्कर कांटे की रही है। दक्षिण अफ्रीका ने 18 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को मात दी है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 16 टेस्ट मैचों में हराया है। वहीं, 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। मौजूदा सीरीज भारतीय जमीन पर होने जा रही है। भारत में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 19 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें 11 मुकाबले मेजबान टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका यहां सिर्फ 5 टेस्ट मैचों में भारत को हराने में सफल हो पाई है। तीन मैच ड्रॉ रहे थे।

End of Feed