IND vs SA 1st T20 Preview: आज होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच, यहां जानिए मुकाबले की जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2023, 08:32 AM IST

IND vs SA 1st T20 Preview: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का ये आगाज होगा। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज डरबन के मैदान पर आयोजित होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया एक बार फिर सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। जानिए इस मैच की खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2023
  • आज होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच
  • दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज

IND vs SA 1st T20 Preview: युवा भारतीय टीम जब रविवार को यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में मजबूत दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी तो उसकी कोशिश उन मुश्किल सवालों के जवाब ढूंढने की होगी जिससे उसे रूबरू होना होगा। चोटिल कप्तान हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने तक बाहर हैं और मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रेक पर हैं। इसके अलावा जून में होने वाले विश्व कप से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं है तो कोई भी दक्षिण अफ्रीका में टीम की सफलता या विफलता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह पायेगा।

Aaj Ka Match, IND vs SA 1st T20 Preview

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच का प्रिव्यू (AP/Twitter)

टी20 विश्व कप के लिए भारत की कोर टीम को लेकर स्थिति आईपीएल के एक महीने बाद ही स्पष्ट हो पायेगी क्योंकि उस समय खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस चयन का मानंदड रहेगा। अगर रोहित और विराट को अंतिम एकादश में चुना जाता है तो दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही टीम अचानक से बहुत अलग हो जायेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम ने घरेलू मैदानों पर आस्ट्रेलिया को 4-1 से मात दी और एक सामान्य भारतीय खेल प्रेमी भी इस बात से सहमत होगा कि विश्व कप के 72 घंटों के भीतर हुई श्रृंखला में ज्यादा कुछ दाव पर नहीं लगा था।

End of Feed