क्रिकेट

IND vs PAK Match Venue: आईसीसी ने लगा दी मुहर, अब एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलेंगे भारत-पाकिस्तान!

आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर जो विवाद चल रहा था उसको लेकर गुरुवार को हुए बैठक में साफ कर दिया कि अब ये दोनों टीमें एक दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी।

Image

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी (साभार-ICC)

आईसीसी ने 2024-2027 के बीच आईसीसी इवेंट में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस दौरान आईसीसी इवेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलेंगी जिसकी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हो जाएगी। इससे पहले वेन्यू को लेकर ही बीसीसीआई और पीसीबी में खींचतान चल रही थी। बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। पीसीबी भी शुरुआत में हाइब्रिड मॉडल पर हामी नहीं भर रहा था, लेकिन बाद में यह तय हो गया कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर ही आयोजित किया जाएगा। भविष्य में भारत-पाकिस्तान मैच के वेन्यू को लेकर इस तरह की खींचतान न हो इसके लिए आईसीसी ने पुख्ता कदम उठाया है।

यही कारण है कि गुरुवार को हुए बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। अब भविष्य में भारत-पाकिस्तान की टीमें आईसीसी इवेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे। यह आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत द्वारा आयोजित) और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 पर भी लागू होगा।

इस बैठक में पीसीबी को 2028 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के अधिकार की भी घोषणा की गई। यहां भी भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर ही होंगे। इसके अलावा 2029 से 2031 के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में किसी एक की मेजबानी कर सकता है।

इस फैसले के बाद से यह भी साफ हो गया कि जल्द चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article