IND vs PAK: भारत-पाक मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11 घोषित, इंडिया की संभावित एकादश यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 4, 2023, 06:49 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में आज भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और कैसा हो सकता है टीम संयोजन।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाक एशिया कप 2023
  • पाकिस्तान ने घोषित की अपनी प्लेइंग-11
  • रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया

एशिया कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों 4 साल लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में एक दूसरे से भिड़ेंगी। बारिश का आशंका के बीच श्रीलंका के पल्लेकेल में होने वाले इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट ने अपना दांव 24 घंटे पहले प्लेइंग-11 का ऐलान करके चल दिया है। अब बारी भारत की प्लेइंग-11 की है।

IND vs PAK Asia Cup 2023 Playing XI

भारत और पाकिस्तान प्लेइंग-11, एशिया कप

ऐसे में भारतीय टीम अंतिम एकादश के चयन को लेकर माथा-पच्ची कर रही है। टीम में किस खिलाड़ी को खिलाया जाएगा यह समस्या टीम के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। वो भी तब जबकि केएल राहुल शुरुआती दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं है।

End of Feed