भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल, जानिए मैच का समय

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच दो बार की चैंपियन भारतीय टीम अपना तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। यहां जानिए भारत-न्यूजीलैंड फाइनल कितने बजे शुरू होगा, क्या हैं मैदान के आंकड़े और कुछ अन्य दिलचस्प बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 - फाइनल
  • आज खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा खिताबी मुकाबला

अब वो मौका आ गया है जिसका क्रिकेट फैंस को पिछले एक महीने से इंतजार था। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में आज (8 मार्च) खेला जाएगा फाइनल मैच। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीमें। टूर्नामेंट शुरू 20 टीमों के साथ हुआ था और अब सिर्फ 2 टीमें बची हैं जो खिताब के लिए टकराने जा रही हैं। एक तरफ हैं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम जो अब तक टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच हारी है। दूसरी तरफ है मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की कप्तानी में अपने पहले विश्व कप खिताब का सपना देख रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम। दोनों ही टीमों ने इस बार टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन किया है और आज इनकी आखिरी और असली परीक्षा होने वाली है।

IND vs NZ Final Match Time, T20 World Cup Final, Today Match, Aaj Ka Match Kitne Baje Se Hai

भारत न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कितने बजे शुरू होगा

T20 विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का अभियानः न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पहले मैच से की थी जिसमें उन्होंने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में कीवी टीम ने यूएई पर बिना कोई विकेट गंवाए 174 रनों के लक्ष्य को हासिल किया और 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के मैदान पर सात विकेट से शिकस्त दे दी। फिर कनाडा के खिलाफ न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की और सुपर 8 राउंड में प्रवेश हासिल कर लिया। सुपर 8 में कीवी टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण नहीं हो सका। फिर दूसरे सुपर 8 मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका को 61 रन से हराया, लेकिन तीसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से मिली हार ने उनकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी थी। गनीमत रही कि पाकिस्तान ने अपने आखिरी मैच में श्रीलंका को हरा तो दिया लेकिन वे अपने नेट रन रेट न्यूजीलैंड से ऊपर नहीं ले जा सके और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जा पहुंची। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और फाइनल में जगह बना ली।

End of Feed