क्रिकेट

IND vs NZ: जिस मैदान की तीन टीमें कर चुकी हैं आलोचना, उसके आउटफील्ड पर बोले शमी- शिकायत नहीं है, पर...

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 12:37 PM IST

IND vs NZ: अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम इस मैदान के आउटफील्ड की आलोचना कर चुकी हैं।

Image

टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी।

Photo : AP

विश्व कप की शुरुआत के पहले से ही यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान का आउटफील्ड लोगों के निशाने पर रहा है लेकिन रविवार को यहां खेलने वाली भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने इसे अधिक तूल नहीं दिया। अफगानिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम इस मैदान के आउटफील्ड की आलोचना कर चुकी हैं। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हालांकि कहा कि उन्हें आउटफील्ड से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि यह दोनों टीमों के लिए समान थी लेकिन अगर यह अच्छी होती तो बेहतर होता।

पांच विकेट चटकाकर भारत की चार विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘आपने देखा ही है कि आउटफील्ड कैसा है। शिकायत कोई नहीं हैं क्योंकि दोनों टीमों के लिए समान हालात थे। मैदानकर्मियों को भी कुछ नहीं बोल सकते क्योंकि उनकी भी अपनी मजबूरियां हैं। कोई सवालिया निशाना लगाना सही नहीं है। स्थिति दोनों टीमों के लिए समान है, दोनों को इसी में खेलना था। भारत के बाहर भी उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। हम गीले मैदान पर भी खेलते हैं। शिकायत नहीं है लेकिन जितना अच्छा मिलेगा उतना बेहतर होगा।’’

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को आउटफील्ड पर कई बार गोता लगाकर रन रोकते हुए देखा गया और टीम की ओर शतक जड़ने वाले डेरिल मिशेल ने कहा कि उन्होंने कुछ मानक स्थापित किए हैं और उस पर कायम रहना चाहते हैं। मिशेल ने कहा, ‘‘यह क्रिकेट खेलने के लिए एक खूबसूरत जगह है। आप पहाड़ों को देख सकते हैं और यह शानदार दिखता है। हमारी ब्लैक कैप्स टीम में कुछ मानक हैं कि आप टीम को मैच जिताने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इसमें सीमा रेखा पर कूदकर गेंद रोकना भी शामिल है। ऐसा करने में ब्लैक कैप्स के रूप में हमें खुद पर गर्व है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे, चाहे हम दुनिया में कहीं भी खेलें।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article