IND vs NZ 3rd T20 Live Score Streaming: भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 06:28 PM IST

India vs New Zealand, IND vs NZ 3rd T20 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। 3 मैच की सीरीज में फिलहाल दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है और आखिरी मुकाबला जीतकर दोनों टीम की कोशिश सीरीज जीतने पर होगी। हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक कोई भी सीरीज नहीं हारी है।

IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming (भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच के लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब टीम इंडिया के पास टी20 सीरीज भी अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और अंतिम मुकाबले में टीम का प्रदर्शन तय करेगा कि कौन सी टीम इस सीरीज को अपने कब्जे में करेगी। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता था, जबकि दूसरा मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था।

बतौर कप्तान जड़ पाएंगे जीत का चौका?

बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में 3 सीरीज में भारत को जीत दिलाई है और अब उनकी कोशिश चौथे सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। उनकी कप्तानी में अब तक टीम इंडिया ने कोई सीरीज नहीं गंवाया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आयरलैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराया है।

एक बार फिर हार्दिक के पास सीरीज जीतने का मौका है। यदि आप भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस तीसरे मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो आइए मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

End of Feed