क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Bengaluru Weather Updates: बेंगलुरु में बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल, जानें आज कैसा रहेगा हाल

IND vs NZ 1st Test Match, Aaj Bengaluru ka Mausam, India vs New Zealand Match Today Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से खेला जाने वाला था लेकिन पहले दिन का खेल बारिश के चलते धुल गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित मैच में मौसम ने बाधा डाल दी है। ऐसे में अब देखते हैं कि दूसरे दिन का क्या हाल है।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट
  • बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच
  • मैच पर बारिश का साया मंडराया

IND vs NZ 1st Test Match, India vs New Zealand Match Today Weather, Bharat Banam New Zealand M. Chinnaswamy Stadium Bengaluru Ka Mausam Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच का पहला दिन बिना टॉस के ही रद्द हो गया ऐसे में फैंस को ये उम्मीद होगी की आज मौसम कुछ ठीक रहेगा।भारत ने घरेलू मैदान पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वह कीवी टीम के खिलाफ अपनी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगा। बांग्लादेश को 2-0 से हराने के बाद घरेलू टीम पर अपनी मौजूदा लय को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।

भारत वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष पर है और टॉम लैथम की टीम के खिलाफ निश्चित रूप से वे अपनी जीत की संभावनाओं को भुनाना चाहेंगे। भारत को अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपनी जगह आसानी से पक्की करनी हो तो उसके लिए तीनों मैच जीतना जरूरी है। भारत मजबूत है और वे कमजोर न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ ऐसा कर सकते हैं लेकिन अगर बारिश ने खलल डाला तो मैच ड्रॉ भी हो सकता है जिसका नुकसान भारत को ही होगा। बारिश ने फिलहाल डेरा डाल रखा है और बेंगलुरु में अभी तक टॉस भी नही हो सका है।

Bengaluru Weather Live Updates: देखें बेंगलुरु के मौसम का हर अपडेट

  • दिन में थोड़ी राहत के आसार
  • बारिश के चलते पहले सेशन का खेल रद्द
  • बेंंगलुरु में बारिश का दौर जारी
  • बेंगलुरु में बारिश के चलते टॉस में देरी
  • बैंगलुरु मे बारिश जारी, मैच में हो सकती है देरी

आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? (Bengaluru Weather Today)पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद फैंस को उम्मीद होगी कि आज (17 अक्टूबर 2024) को मैच देखने को मिले। लेकिन मौसम का रिपोर्ट इसका कुछ ओर ही इशारा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में सुबह 10 बजे बारिश के 44 फीसदी आसार हैं। वहीं 12 बजे तक तो गरज के साथ बारिश के आसार हैं ऐसे में ंमैच का पहला सेशन रद्द होना तय है। इसके बाद बारिश के आसार कम हैं लेकिन फिर भी बादल छाए रहेंगे।

भारत न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? (Chinnaswamy Stadium weather)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि शहर में पूरे सप्ताह बारिश होगी। बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी आसार ठीक नहीं है। शुक्रवार और शनिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में बारिश खेल बिगाड़ सकती है।

पहले दो दिनों में लगभग 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि तीसरे दिन 67 प्रतिशत बारिश की संभावना के साथ और अधिक परेशानी हो सकती है। 16 अक्टूबर को 100% बादल छाए रहने के साथ तापमान 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अत्याधुनिक जल निकासी की व्यवस्था है, इसलिए मैच के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने पर भी कोई समस्या नहीं होगी। हां अगर बारिश ज्यादा होती है तो मैच के कुछ ओवर कम हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ट्रेवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article