Asian Games IND vs NEP: गायकवाड़ की कप्तानी के आगे पस्त हुए नेपाली सूरमा, भारत ने सेमीफाइनल में जगह की पक्की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 3, 2023, 10:39 AM IST

India vs Nepal score, Asian Games 2023 cricket quarterfinal: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकट पर 202 रन बनाए। इसमें यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 100 रनों का योगदान दिया। जवाब में नेपाल की टीम केवल 179 रन ही बना सकी।

India vs Nepal score, Asian Games 2023 cricket quarterfinal: चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को 23 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बता दें, मैच जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बना डाले, जिसके जवाब में नेपाल की टीम पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 179 रन ही बना सकी।

Ind vs Nepal

भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकट पर 202 रन बनाए। इसमें यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 100 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा रिंकू सिंह ने 37 तो कप्तान ऋतुराज और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाकर नेपाल के सामने बड़ा लक्ष्य रखा।

End of Feed