India vs Netherlands: नीदरलैंड्स को 160 रन से रौंदकर टीम इंडिया ने दर्ज की रिकॉर्ड 9वीं जीत
India vs Netherlands: नीदरलैंड्स को 160 रन से रौंदकर टीम इंडिया ने दर्ज की रिकॉर्ड 9वीं जीत
टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अय्यर और केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर नीदरलैंड्स के सामने 411 रन का विशाल लक्ष्य रखा। अय्यर ने 128 रन और राहुल ने 102 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने गिल के साथ अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए तेजी से 100 रन जोड़े। रोहित 61 और गिल ने 51 रन की तेज पारी खेली। इन दोनों के अलावा विराट ने भी 51 रन बनाए।
