IND बनाम ENG, लाइव क्रिकेट स्कोर: रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, जीत से 135 रन दूर टीम इंडिया
IND बनाम ENG लाइव क्रिकेट स्कोर (भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Ind vs Eng 3rd Test Match Day 4 Live Streaming, Scorecard Online Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 135 रन की दरकार है। आखिरी दिन रोमांचक मुकाबला होने वाला है।
IND बनाम ENG, लाइव क्रिकेट स्कोर: रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, जीत से 135 रन दूर टीम इंडिया
पहला सेशन पूरी तरह से टीम इंडिया के नाम रहा। इस सेशन में इंग्लैंड ने अपने टॉप-4 बल्लेबाजों को गंवा दिया जबकि टीम 100 रन भी पूरा नहीं कर पाई। टीम इंडिया को चौथे दिन की पहली सफलता सिराज ने दिलाई जब उन्होंने बेन डकेट को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस सेशन में इंग्लैंड ने 96 रन बनाए और जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक और ओली पोप का विकेट गंवाया।
चौथे दिन इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 2 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इससे पहले भारत ने केएल राहुल के शतक और पंत के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन की बराबरी कर ली। राहुल 100 जबकि पंत 74 रन की पारी खेलकर आउट हुए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 141 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा जडेजा ने 72 रन की पारी खेली।
भारत ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (74 रन देकर पांच विकेट) के खतरनाक स्पैल के बाद शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट के 37वें शतक के बावजूद इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन पर समेटने के बाद स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए थे। केएल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड क पहली पारी के जवाब में 242 रन पीछे है और उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट के शतक और जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 387 रन बनाए हैं। रूट ने 104, जेमी स्मिथ 51 और ब्रायडन कार्स ने 56 रन की पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 15वीं बार 5 विकेट चटकाए। बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और सिराज ने 2 जबकि रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।
