भारत और इंग्लैंड का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें परफैक्ट ड्रीम इलेवन टीम

IND vs ENG Dream11 Prediction Today Match, India England T20i Fantasy Cricket Tips in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज कब्जा करने का मौका है वहीं इंग्लैंड के पास सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज में गजब के फॉर्म में है और पहले दो मुकाबले जीतकर 2-0 से आगे है। कोलकाता में उसने इंग्लैंड को 7 विकेट से जबकि दूसरे टी20 मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया था। दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम ने बैटिंग और बॉलिंग में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले मुकाबले में जहां वरुण चक्रवर्ती जीत के हीरो रहे थे तो वहीं दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने 72 रन की नाबाद पारी खेलकर रोमांचक जीत दिलाई थी।

ind vs eng dream 11 Team

भारत और इंग्लैंड की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-BCCI)

दोनों टीम की बैटिंग और बॉलिंग

दोनों टीम की बैटिंग की बात करें तो सबसे बड़ा फर्क टॉप थ्री- बल्लेबाज हैं। भारत के टॉप थ्री में से कोई न कोई लगातार रन बना रहा है जबकि इंग्लैंड की बात करें तो बटलर को छोड़कर बाकी टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाजों ने दोनों ही मुकाबलों में निराश किया है। वहीं गेंदबाजी में भारतीय स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहा है तो इंग्लैंड के गेंदबाजों का कुछ खास प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

End of Feed