IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने बताया कौन है उनका सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी

IND vs ENG T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज जारी है जिसका पहला और दूसरा मैच गंवाने के बाद तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने जीत के साथ सीरीज में जोरदार वापसी की, साथ ही इस सीरीज को रोमांचक बना दिया। राजकोट में मिली इस जीत के बाद बटलर ने बताया कि उनकी टीम का सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी कौन है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज 2025
  • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को हराया
  • जोस बटलर ने बताया कौन हैं उनका सबसे अहम खिलाड़ी

IND vs ENG T20I: इंग्लैंड टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) का मानना है कि उनकी टी20 टीम में लेग स्पिनर आदिल रशीद सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है जिन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। रशीद की शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड ने तीसरा टी20 जीतकर श्रृंखला में वापसी की। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। चेन्नई में दूसरे टी20 में भी उनका इकॉनमी रेट चार रन प्रति ओवर से कम था।

IND vs ENG, Jos Buttler Reveals Most Important Player Of England T20 Team

जोस बटलर (AP)

टीम इंडिया के खिलाफ राजकोट में मिली 26 रन से जीत के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा, "वो (रशीद) हमारे लिये सबसे अहम खिलाड़ी है और उसके प्रदर्शन में लगातार निखार आ रहा है। उसके पास काफी विविधता है। एक कप्तान के लिये वो ट्रंपकार्ड से कम नहीं है। पिछले दोनों मैचों में उसने शानदार प्रदर्शन किया है।"

End of Feed