IND vs ENG 3rd T20 Preview: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, शमी की वापसी चाहेंगे फैंस

IND vs ENG 3rd T20 Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार (28 जनवरी 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच को जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी वहीं इंग्लैंड की टीम वापसी के इरादे से उतरेगी।

IND vs ENG 3rd T20 Preview: पहले दो मैच में जीत से उत्साहित भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच मैच की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौटना चाहेंगे।

IND vs ENG 2nd t20 preview

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 प्रीव्यू (फोटो- AP)

पिछले साल सूर्यकुमार ने जब टीम की कमान संभाली तो भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कप्तान स्वयं रन बनाने के लिए जूझते रहे। टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार ने इस बीच 17 पारियों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए।

End of Feed