इसे कहते हैं किस्मत, गेंद स्टंप पर लगी, गिल्ली हटी, लेकिन पिच पर डटे रहे श्रेयस अय्यर [VIDEO]

  • Written by: नवीन चौहानAuthored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 14, 2022, 07:29 PM IST

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एक रोचक वाकया देखने को मिला। श्रेयस अय्यर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब गेंद स्टंप्स पर लगी गिल्लियां उठी लेकिन अंपायरों ने उन्हें आउट करार नहीं दिया।

चटगांव: भारत और बांग्लादेश के बीच चटगांव में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 6 विकेट खोकर 278 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारतीय टीम ने 48 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और पहले दिन का अंत 278/6 के स्कोर के साथ किया।

India-vs-Bangladesh

भारत बनाम बांग्लादेश( साभार AP)

टीम इंडिया की वापसी अहम योगदान चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर का रहा। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 149(317) रन की साझेदारी हुई। पुजारा 203 गेंद में 90 रन बनाकर आउट हुए। वहीं श्रेयस अय्यर 169 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

End of Feed