क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI Pitch Report:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रहे दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

Ind vs Aus 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज (23 अक्टूबर, 2025) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में पर्थ में खेले गए बारिश से प्रभावित सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला बन गया है। पर्थ में हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है। एडिलेड में हार के साथ ही टीम इंडिया के हाथ से सीरीज खिसक जाएगी इसलिए शुभमन गिल की सेना इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को जीवंत रखना चाहेगी। आइए जानते हैं एडिलेड में गुरुवार को कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट

India Australia Second ODI, Ind vs Aus 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (23 अक्टूबर, 2025) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में पर्थ में खेले गए बारिश से प्रभावित सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला बन गया है। पर्थ में हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है। एडिलेड में हार के साथ ही टीम इंडिया के हाथ से सीरीज खिसक जाएगी इसलिए शुभमन गिल की सेना इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को जीवंत रखना चाहेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल(Shubman Gill) के हाथों में है वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी अनुभवी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच दूसरे में भिड़ंत (Ind vs Aus Head to Head in ODI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले इस फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 153 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 85 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 10 वनडे मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दोनों के बीच कुल 55 मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया को 14 में और ऑस्ट्रेलिया को 39 मैच में जीत मिली जबकि 2 का कोई परिणाम नहीं निकला। इस लिहाज से देखें तो वनडे में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा टीम इंडिया के खिलाफ भारी नजर आता है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की पिच रिपोर्ट (Ind vs Aus 2nd ODI Pitch Report Today Match)

ए़़डिलेड के मैदान को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की बाउंड्री छोटी हैं इसलिए यहां पर जमकर रन बनते हैं। एडिलेड में अबतक खेले गए 87 वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मैच जीते हैं वहीं 39 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में गए। 2 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। इस मैदान पर एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रलिया ने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट पर 369 रन बनाए थे। वहीं न्यूनतम स्कोर 70 रन है इस स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के सामने 70 रन पर ढेर हो गई थी।

भारत ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Ind vs Aus 2nd ODI Match)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें विराट कोहली(Virat Kohli),रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के प्रदर्शन पर रहेंगी। पर्थ में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में विराट अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और रोहित शर्मा 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में प्रशंसक दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को रन बनाते देखना चाहते हैं। संभवत: दोनों धाकड़ प्लेयर्स का ये आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा साबित हो सकता है ऐसे में दोनों अमिट छाप छोड़ना चाहेंगे। एडिलेड का मैदान विराट कोहली के लिए घर के बाहर घर जैसा है जहां उनका बल्ला जमकर रन उगलता है। शुभमन गिल (Shubman Gill) का बतौर वनडे कप्तान यह दूसरा मैच होगा पर्थ में हार के बाद गिल अपनी कप्तानी में जीत का खाता एडिलेड में खोलना चाहेंगे। प्रशंसकों की नजरें उनपर भी होंगी। इनके अलावा टीम के नए उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), केएल राहुल (KL Rahul), कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav), ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) पर भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बात करें तो उनकी सबसे ज्यादा नजर कप्तान मिचेल मार्श (Mitch Marsh), ट्रेविस हेड(Travis Head), मिचेल ओवन(Mitchell Ovan) और मैट रेनेशा (Matt Renshaw), मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर रहेंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (India And Australia Squads ForODI Series)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें :

भारत :

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान) , जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवन, जोश फिलीप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट , मिचेल स्टार्क।

आज एडिलेड में कैसा रहेगा मौसम (Adelaide Weather Today)

एडिलेड में रविवार(23 अक्टूबर 2025) को आसमान में बादल छाए रहेंगे। एडिलेड में बुधवार को बारिश हुई है। गुरुवार सुबह भी बारिश की संभावना सात प्रतिशत तक है लेकिन मैच के शुरू होने तक वह संभावना भी समाप्त हो जाएगी। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवाएं चलेंगी। रात होते होते उमस बढ़ती जाएगी। मैच में बारिश कोई व्यवधान नहीं डालेगी। पिच को मैच के लिए सुखाने के लिए ग्राउंड स्टाफ यूवी लाइट का उपयोग कर रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article