Mohammed Shami, IND vs AUS: शमी ने करियर में दूसरी बार किया ये कमाल, देखते रह गए ऑस्ट्रेलियाई

Mohammed Shami, India vs Australia 1st ODI: भारत के अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज की कमी नहीं खलने दी। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में मोहाली के मैदान पर जोरदार प्रदर्शन किया और 5 विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह बिखरती नजर आई।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 51 रन देकर पांच विकेट चटकाये जिससे भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती एकदिवसीय मुकाबले में शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम की विश्व कप योजना में शमी को शुरुआती एकादश में जगह मिलने की संभावना कम है लेकिन इस खिलाड़ी ने अपने एकदिवसीय करियर में दूसरी बार पांच विकेट झटककर अपना दावा मजबूत किया।

IND vs AUS 1st ODI, Mohammed Shami takes 5 wickets

मोहम्मद शमी (AP)

शमी के इस प्रदर्शन से अंतिम एकादश में अपने बल्लेबाजी कौशल के कारण जगह के मजबूत दावेदार शारदुल ठाकुर पर दबाव बढ़ेगा। शारदुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 ओवर में बिना किसी सफलता के 78 रन लुटाये।शमी अपनी शुरुआती गेंद से शानदार दिखे। उन्होंने पहले ओवर में मिशेल मार्श (चार) को बोल्ड करने के बाद इस स्पैल में वार्नर और स्टीव स्मिथ को कई बाद छकाया।

End of Feed