IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर गजब का क्रेज, मिचेल स्टार्क ने एशेज से की तुलना

Mitchell Starc on Border Gavaskar Trophy 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को लेकर अभी से जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बड़ा बयान देकर सभी को हैरान कर दिया है।

Mitchell Starc on Border Gavaskar Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में तीन दशक में पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे जिससे यह श्रृंखला उनकी टीम के लिए प्रतिष्ठित एशेज के समान महत्वपूर्ण हो गई है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण श्रृंखला में 1991-92 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे।स्टार्क ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा -'इस बार यह पांच मैच की श्रृंखला होगी जिससे यह एशेज श्रृंखला के समान महत्वपूर्ण हो गई है।'

mitchell starc icc

मिचेल स्टार्क (फोटो- ICC)

ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाया है जबकि भारत ने इस बीच लगातार चार श्रृंखला जीती हैंं। भारत ने इस दौरान दो बार 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।स्टार्क न केवल श्रृंखला जीतने का इरादा रखते हैं, बल्कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करे, विशेष कर तब जबकि यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

End of Feed