IND VS AUS 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज हुई 1-1 से बराबर
IND VS AUS Score Today, Australia Vs India 2nd Test Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एडिलेड में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन 10 विकेट से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
IND VS AUS 3rd Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज हुई 1-1 से बराबर
मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 5 विकेट पर 128 रन से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत के रूप में लगा। पंत 28 रन बनाकर आउट हुए। पंत के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी एक छोर संभाले रहे और उन्होंने टीम इंडिया को पारी की हार से बचा लिया लेकिन 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में सिराज ने 7 और बुमराह ने 2 रन का योगदान दिया। पैट कमिंस ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। स्कॉट बोलैंड के खाते में 3 और मिचेल स्टार्क के खाते में 2 विकेट गए।
जीत के लिए 19 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम कोई परेशानी नहीं हुई। 3.2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के हासिल कर लिया। मैकसवीनी 10 और ख्वाजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे।
मैच का दूसरा दिन बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिन में कुल 14 विकेट गिरे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 337 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में 157 रन के अंतर से पिछड़ने के बाद अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी भारतीय टीम ने एक बार फिर खराब प्रदर्शन करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 128 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 29 रन पीछे थी। टीम इंडिया के सिर पर हार का खतरा मंडराने लगा था। भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी के कंधों पर थी।
337 रन पर ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया, हासिल की 157 रन की बढ़त
एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के 180 रन के जवाब में खेल रही मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 87.3 ओवर में 337 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने निभाई। ट्रेविस हेड ने जहां 141 गेंद में 140 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली वहीं मार्नस लाबुशेन ने 64(126) रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई। भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट चटकाते रहे लेकिन ट्रेविस हेड को रोक पाने में नाकाम रहे। भारत ने ट्रेविस हेड को एक जीवनदान भी दिया जो उसे भारी पड़ गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4-4 विकेट जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने लिए। वहीं 1-1 विकेट नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा के खाते में गया।
मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने 180 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं जड़ पाया इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत की। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए थे।
दूसरे दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 11 रन की बढ़त
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 86 रन पर एक विकेट के आगे से की। ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना एक बार फिर पेश किया और मैक्सवानी को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराकर दिन की पहली और भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मैक्सवीनी 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। बुमराह ने स्मिथ को भी विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराया। स्मिथ 2 रन बना सके। दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। इसी दौरान लाबुशेन ने अपना अर्धशतक 114 गेंद में पूरा कर लिया। हेड औऱ लाबुशेन के बीच चौथे विकेट के लिए 65 (86) रन की सीझेदारी की। ऐसे में लाबुशेन को नीतीश रेड्डी ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 64 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने भी अपना अर्धशतक 63 गेंद में पूरा किया और लंच तक टीम को 11 रन की बढ़त के साथ पवेलियन वापस ले गए। हेड 53 (67) और मार्श 2(10) रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 59 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। उसे 11 रन की बढ़त पहली पारी में हासिल हो गई है।
नीतीश रेड्डी ने बनाए 42 रन, स्टार्क ने चटकाए 6 विकेट
लंच के बाद भारतीय टीम के विकेट गिरने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। वापसी कर रहे रोहित शर्मा 3 रन बनाकर बोलैंड की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत को पैट कमिंस ने शानदार बाउंसर पर चलता कर दिया। पंत ने 21 रन की पारी खेली। 109 के स्कोर पर पंत इसके बाद एक छोर नीतीश रेड्डी ने अश्विन के साथ संभाला। दोनों मिलकर स्कोर को 141 रन तक ले गए। तेजी से बल्लेबाजी कर रहे अश्विन को स्टार्क ने शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद एक छोर पर नीतीश रेड्डी थामे रहे। रेड्डी ने 54 गेंद पर 42 रन की पारी खेलकर टीम को 180 रन तक पहुंचाया। वो आउट होने वाले आखिरी भारतीय बल्लेबाज थे। रेड्डी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं मिचेल स्टार्क ने 48 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं 2-2 विकेट पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने लिए। स्टार्क ने करियर में तीसरी बार पिंक बॉल टेस्ट में 5 से ज्यादा विकेट चटकाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्हें टेस्ट में 15वीं बार 5 विकेट से ज्यादा पारी में अपने नाम किए।
तीन बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से एडिलेड में खेला जा रहा है। सीरीज के पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम पर वापसी का दबाव है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ मुकाबले में उतरी है। रविचंद्रन अश्विन की वॉशिंगटन सुंदर की जगह एकादश में वापसी हुई है। वहीं रोहित शर्मा, शुभमन गिल को देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह मौका मिला है।
India Vs Australia 2nd Test Live Streaming Watch Online Here: Free
डे-नाइट फॉर्मेट में पिंक बॉल के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास थोड़ी सी मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है क्योंकि चार साल पहले भारतीय टीम इसी मैदान पर पिंक बॉल टेस्ट में महज 36 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी। भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया को उस हार का करारा जवाब देना चाहेगी। हालांकि उस टेस्ट मैच में खेलने वाले केवल दो खिलाड़ी ही प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। एडिलेड में ग्रीन टॉप विकेट पर तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी।
लेकिन पहले दिन के खेल में मौसम भी विलेन बन सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के ओपनिंग करने के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में आइए दूसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल के पल पल का हाल जानें।
ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 ( India Vs Australia 2nd Test Match Today, Australia Playing XI): पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।
भारत की प्लेइंग-11(India Vs Australia 2nd Test Match Today, India Playing XI): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा(कप्तान), ऋषभ पंत(विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज।
India Vs Australia 2nd Test Match Today, Pitch Report in Hindi (भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट): एडिलेड ओवल मैदान की पिच की बात करें तो पिच तैयार करने वाले क्यूरेटर डेमियन गफ ने एक बयान में बताया है कि पिच पर काफी घास छोड़ी गई है और मैच पिंक बॉल से होना है तो यहां पर तेज गेंदबाजों को लंबे समय तक स्विंग मिल सकती है जबकि जैसे-जैसे मुकाबले के दिन आगे बढ़ेंगे यहां स्पिनर्स भी अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे।
IND vs AUS 2nd test Start Time: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जाने वाला रोमांचक मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे होगा।
IND vs AUS 2nd Test LIVE Score Streaming, TV Telecast Channel in India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार 9.30 AM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 9.00 AM बजे होगा। दूसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।
IND Vs AUS 2nd Test Live Score Updates: यहाँ से देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट मैच का लाइव स्कोर के सभी अपडेट
