IND vs AUS 2nd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में नहीं खेलेगा धाकड़ गेंदबाज, जानिए क्या है वजह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 24, 2023, 01:20 PM IST

IND vs AUS 2nd ODI Match, Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम का धाकड़ गेंदबाज खेलने नहीं उतरेगा। टीम प्रबंधन ने उनको छोटा सा ब्रेक दिया है।

IND vs AUS 2nd ODI Match, Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबले का रोमांच शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने धाकड़ गेंदबाज को लेकर बड़ी जानकारी दी है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में खेलने नहीं उतरेंगे। टीम प्रबंधन ने जसप्रीत बुमराह को छोटा सा ब्रेक दिया है। बीसीसीआई ने बुमराह के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए टीम के साथ इंदौर नहीं गए हैं। जसप्रीत बुमराह सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे।

IND vs AUS, Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह। (फोटो- BCCI Twitter)

बुमराह की जगह मुकेश को मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह युवा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे।

End of Feed