क्रिकेट

IND vs AUS 5th T20 Match Timing Today 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवें टी20 में होगा फैसला, जानिए कब शुरू होगा मैच

IND vs AUS 5th T20 Match 2025 Timing Today, इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच आज (8 November 2025) को 5 मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान में खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं कि पांचवां टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025
  • आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच
  • ब्रिस्बेन के मैदान पर खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला

IND vs AUS 5th T20 Match 2025 Timing Today: भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब आज अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पांचवां व फाइनल मैच आज (8 नवंबर 2025) को खेला जा रहा है। ये मैच ब्रिस्बेन (Brisbane) के द गाबा (The Gabba) में होने जा रहा है। भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक तरफा तरीके से जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद तीसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। फिर चौथे टी20 मैच में कर्रारा ओवल के मैदान पर भारत ने जीत दर्ज करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अब आज भारतीय टीम पांचवें टी20 में अगर जीत दर्ज करती है तो वो सीरीज 3-1 से जीत लेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम जीती तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 36 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत ने 22 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 12 टी20 मैचों में टीम इंडिया को हरा सकी है। दो मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला था। बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रे्लियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच 16 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 9 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है। जबकि अपने घर में खेल रही ऑस्ट्रेलिया टीम ने सिर्फ 5 मैचों में ही भारत को मात दे पाई है। वहीं, 1 मैच रद्द हुआ था जो इसी सीरीज का पहला मुकाबला था।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मैच? (AUS vs IND 5th T20 Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शुक्रवार, 8 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 मुकाबला? (IND vs AUS 5th T20I Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मैच? (IND vs AUS 5th T20 Match Timing)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच सीरीज का पांचवां व आखिरी टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:45 बजे से शुरू हो जाएगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले 1.15 बजे होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी20? (IND vs AUS 5th T20 Match On TV)

भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20 मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? (IND vs AUS 5th T20I Match Live Streaming)

आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें व फाइनल टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख पाएंगे।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (INDIA And AUSTRALIA T20 Squads)

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1–3), ज़ेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (गेम 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (गेम 4–5), ग्लेन मैक्सवेल (गेम 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, जोश हेज़लवुड (गेम 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम ज़म्पा और नाथन एलिस।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article