IND vs AUS: 10 गेंद ने करा दिया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का करोड़ों का नुकसान, मजेदार है कारण

IND vs AUS: क्या 10 गेंद करोड़ों का नुकसान करा सकती है। जवाब है हां, ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन ऐसा ही हुआ जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद कम फेंके जाने के कारण करोडों का नुकसान उठाना पड़ा। नियम मजेदार है और फैंस को भी इसका लाभ मिला।

IND vs AUS: किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती। यही कारण है कि कहा भी गया है 'अति सर्वत्र वर्जेत'। ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ जब जोरदार बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर का खेल ही खेला जा सका। नतीजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा।

IND vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट (आईसीसी )

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट के बारिश से प्रभावित पहले दिन के लिए बेचे गए टिकटों पर पूरा रिफंड देने के लिए मजबूर होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को एक मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 5.4 करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा। मैच के पहले दिन के सभी टिकट बिक गये थे।

End of Feed