IND vs AUS 3rd ODI, Virat Kohli dance video: राजकोट में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज के तीसरे व अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट खोते हुए 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान मैदान पर कुछ मस्ती भरे क्षण भी नजर आए। पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर एक बार फिर डांस करते नजर आए।
विराट कोहली का डांस वीडियो वायरल (screengrab-18)
मैच के दौरान एक ऐसा पल आया जब राजकोट की गर्मी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की हालत खराब होती दिख रही थी। तभी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के लिए कुर्सी लाई गई और आइस पैक लगाकर वो आराम कर रहे थे। तभी विराट कोहली मैदान पर अभी-अभी आए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का कुछ खास अंदाज में स्वागत करने पहुंच गए। अपने परिचित मस्ती वाले अंदाज में विराट कोहली लाबुशेन के सामने डांस करके हुए नजर आए जिसका वीडियो अब वायरल है।
इधर मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ नए ओपनिंग पार्टनर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) को पिच पर उतारा। दोनों ने पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की। वॉर्नर 56 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। वो 96 रन पर आउट हुए।
उनके साथ-साथ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भी धमाल मचाया और 74 रनों की पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 72 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई फैंस का दिल जीता। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाने में सफल रही। भारत की तरफ से बुमराह ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, जबकि सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।
