क्रिकेट

IND vs AUS 2nd ODI Match Toss Update: आज का टॉस कौन जीता, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे मैच

IND vs AUS Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज (23 अक्टूबर 2025) को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और टॉस जीतने वाली टीम ने क्या फैसला किया है।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे टॉस विजेता

IND vs AUS Aaj ka Toss kaun Jeeta: आज (23 अक्टूबर, 2025) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में पर्थ में खेले गए बारिश से प्रभावित सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला बन गया है। पर्थ में हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है। एडिलेड में हार के साथ ही टीम इंडिया के हाथ से सीरीज खिसक जाएगी इसलिए शुभमन गिल की सेना इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को जीवंत रखना चाहेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी अनुभवी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं। इस मैच में टॉस (IND vs AUS Toss Updates) की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस का समय (IND vs AUS Toss Time)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज के मैच का टॉस सुबह 8:30 बजे होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टॉस की जगह (IND vs AUS Toss Venue)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस किसने जीता (IND vs AUS Toss Win Today)

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम (India vs Australia ODI Squads)

टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान) , जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवन, जोश फिलीप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट , मिचेल स्टार्क।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article