IND vs AFG Test Preview: WTC से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर संयोजन तैयार करने के इरादे से उतरेगा भारत, यहां जानिए कैसी होगी टीम

IND vs AFG Test Match Preview: ​अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है लेकिन टीम की दिशा तय करने के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है। इन दोनों टीम के बीच इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने लंच और चाय के सत्र के बीच 10 विकेट गंवा दिए थे। अब शनिवार से न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर भारत-अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट आयोजित होगा तो भारतीय टीम अपने संयोजन को बैठाने का प्रयास करेगी।

IND vs AFG Test Match Preview: भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में उचित संयोजन तैयार करने की कोशिश करेगा। मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

IND vs AFG Test Match Preview

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच प्रीव्यू (BCCI)

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है लेकिन टीम की दिशा तय करने के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है। इन दोनों टीम के बीच इससे पहले 2018 में टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने लंच और चाय के सत्र के बीच 10 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तीसरे सत्र में उसकी दूसरी पारी भी सिमट गई थी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed