IND vs NED T20 World Cup 2026, लाइव स्कोर: भारत का विजय अभियान जारी, नीदरलैंड को दी आखिरी लीग मुकाबले में करीबी अंतर से मात
नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया है। भारत के लिए शिवम दुबे ने 31 गेंद में 66 रन की आतिशी पारी खेली। जीत के लिए नीदरलैंड को 194 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल पाए। इसके बाद टीम ने जल्दी जल्दी ईशान किशन और तिलक वर्मा के विकेट भी गंवा दिए। तिलक वर्मा 69 के स्कोर पर 31(27) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने पारी को संभाला और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। 110 के स्कोर पर सूर्या 34(28) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दुबे और हार्दिक ने मोर्चा संभाला और चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। 25 गेंद में शिवम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद शिवम दुबे 31 गेंद में 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह ने इसके बाद टीम को 200 रन के करीब पहुंचा दिया। हार्दिक ने 30(21) रन बनाए। रिंकू सिंह 6(3) रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लोगान वान बीक ने लिए। दो विकेट आर्यन दत्त के खाते में गए। एक सफलता काइल क्लेन को मिली।
भारत और नीदरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 में आज भिड़ंत होने जा रही है। भारत के लिए टी20 विश्व कप 2026 के लीग दौर का इस मुकाबले के साथ अंत होगा। सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में सुपर-8 राउंड के मुकाबले करना चाहेगी। ऐसे में इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज कुंद पड़ी अपने बल्ले की धार को चमकाने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेंगे। भारतीय टीम अहमदाबाद में ही दक्षिण अफ्रीका से सुपर-8 राउंड में भिड़ेगी। नीदरलैंड की टीम का प्रदर्शन इस बार विश्व कप में अच्छा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्धाटन मुकाबले में वो जीत के करीब पहुंची थी। उसके बाद उसने वो केवल नामीबिया को मात देने में सफल रही। ऐसे में उसकी कोशिश भारत के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी। यह उसके लिए लोहे के चने चबाने जैसा होगा। इन समीकरणों के बीच मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी पारी में दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री टीम में हुई है। ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India Netherlands Playing XI T20 World Cup)
नीदरलैंड्स की प्लेइंग XI: माइकल लेविट, मैक्स ओ' डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रॉस।
भारत की प्लेइंग XI : ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
दोनों टीम इस प्रकार हैं (India Netherlands Squad for T20 World Cup)
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती ।
नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Netherlands National Cricket team)
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नूह क्रॉस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, जैच लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोव्ड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, साकिब जुल्फिकार और पॉल वैन मीकेरेन।
ind vs ned live Score: भारत ने नीदरलैंड को दी 17 रन के अंतर से मात
भारत ने नीदरलैंड को 17 रन के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की और ग्रुप ए में 4 मैच में से 4 जीतकर ग्रुप ए में पहले पायदान पर रही। नीदरलैंड की टीम 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बना सकी।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 19 ओवर में बनाए 166 रन
भारत ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हबैं। जीत के लिए 6 गेंद में 28 रन और नीदरलैंड को बनाने हैं।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 18 ओवर में बनाए 148 रन
भारत ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं।लायन कैशे 13 (10) और नोह क्रॉस 14 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 16 ओवर में बनाए 125 रन
नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। नोआ क्रॉस 0 (1) और ज़ैक लायन-कैशेट 5 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 15 ओवर में बनाए 118 रन
नीदरलैंड ने जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। ज़ैक लायन-कैशेट 3 (3)और स्कॉट एडवर्ड्स 10 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: शिवम दुबे ने किया बास डी लीड्स का शिकार
शिवम दुबे ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पिच पर पैर जमा चुके बाल डी लीड्स को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। लीड्स ने 33 (23) रन की पारी खेली। 112 के स्कोर पर पांचवां झटका नीदरलैंड को लगा।ind vs ned live Score: एकरमैन और दत्त बने चक्रवर्ती का शिकार,
नीदरलैंड को तीसरा झटका पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने एकरमैन के रूप में दिया। वो 23 (15) रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने बल्लेबाजी करने आए आर्यन दत्त को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। 94 के स्कोर पर वरुण ने दोहरा झटका नीदरलैंड को दिया।ind vs ned live Score: 11 ओवर में नीदरलैंड ने बनाए 82 रन
नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। एकरमैन 17 (10) और लीडे 17 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 10 ओवर में बनाए 72 रन
नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।ind vs ned live Score: हार्दिक ने किया लेविट का शिकार
भारत को दूसरी सफलता हार्दिक पांड्या ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिलाई। लेविट का शानदार कैच बाउंड्री पर वॉशिंगटन सुंदर ने लपका। लेविट 24 (23) रन बना सके। 8 ओवर में नीदरलैंड ने 2 विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। कोलिन एकरमैन 1 (1) और बास डि लीड्स 4(6) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: नीदरलैंड पहुंचा 50 रन के पार
नीदरलैंड की टीम ने 50 रन के आंकड़े को 7.3 ओवर में पार कर लिया।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 6 ओवर में बनाए 36 रन
नीदरलैंड ने जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। बास डी लीड्स 0 (2) और माइकल लेविट 13(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: वरुण ने किया ओ' डाउड का शिकार
वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर मैक्स ओ' डाउड को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। 35 के स्कोर पर नीदरलैंड को पहला झटका लगा। ओ' डाउड 20 (18) रन बनाकर पवेलियन लौटे।ind vs ned live Score: नीदरलैंड ने 4 ओवर में बनाए 22 रन
नीदरलैंड ने जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। लेविट 11 और ओ'डाउड 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा नीदरलैंड
नीदरलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत के लिए 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। माइकल लेविट और मैक्स ओ' डाउड ने पारी की शुरुआत की है। गेंदबाजी का आगाज भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने किया है।ind vs ned live Score: नीदरलैंड को मिला है 194 रन का लक्ष्य
भारतीय टीम ने जीत के लिए नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है।ind vs ned live Score: भारत ने बनाए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन
भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए हैं। पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में हार्दिक पांड्या कैच दे बैठे। उन्होंने 30 (21) उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के जड़े। रिंकू सिंह 6 (3) रन बनाकर नाबाद रहे।ind vs ned live Score: शिवम बने वान वीक का शिकार
20वें ओवर में लगातार दूसरा छक्का जड़ने की कोशिश में शिवम दुबे बाउंड्री पर लपके गए। गुट्टन ने उनका शानदार कैच लपका। 31 गेंद में 66 रन बनाकर शिवम पवेलियन लौटे। उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े।ind vs ned live Score: हार्दिक और शिवम के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 29 गेंद में पूरी हो गई है।ind vs ned live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 159
भारत ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड के खिलाफ 159 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 55(27) और हार्दिक पांड्या 16 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: 150 रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिसफ 17 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे ने लोगान वान बीक के ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा। इस दौरान उन्होंने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को 150 रन के पार पहुंचा दिया। शिवम दुबे 50 (25) और हार्दिक पांड्या 15 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: शिवम दुबे ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
शिवम दुबे ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 5 छक्के जड़े।ind vs ned live Score: भारत ने 16 ओवर में बनाए 133 रन
भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं।हार्दिक पांड्या 13 (10) और शिवम दुबे 33 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं। रोल्फ वान डर मर्व ने दो छक्के जड़े और 15 रन बटोरे।ind vs ned live Score: भारत ने 15 ओवर में बनाए 118 रन
भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 118 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 5 (6) और शिवम दुबे 26 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 113 रन
भारत ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 2 (2) और शिवम दुबे 24 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: सूर्या बने क्लाइन का शिकार
भारत को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। सूर्या 34 (28) रन बनाकर कैच दे बैठे। सूर्या ने 2 चौके और एक छक्का अपनी पारी में जड़ा। भारत ने 110 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया।ind vs ned live Score: एकरमैन के छुड़ाए शिवम ने छक्के, भारत पहुंचा 100 रन के पार
शिवम दुबे ने पारी के 13वें ओवर में स्पिनर एकरमैन की गेंद पर दो छक्के और एक चौका जड़कर टीम इंडिया को 12.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में शिवम और सूर्या ने कुल 19 रन बटोरे। भारत ने 13 ओवर में 108 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। सूर्या 32 (25) और शिवम दुबे 23(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: भारत ने 11 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 76 रन
भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 3 (8) और सूर्यकुमार यादव 23 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 74 रन
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 22 (20) और शिवम दुबे 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: तिलक बने वान वीक का शिकार
तिलक वर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उनका शानदार कैच वान डर मार्वे ने शानदार कैच लान बीक की गेंद पर लिया। तिलक 31(27) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और एक छक्का जड़ा।ind vs ned live Score: सूर्या को मिला जीवनदान
नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर मिडविकेट में सूर्या का आसान सा कैच छोड़ दिया। सूर्या 13 रन बनाकर खेल रहे थे।ind vs ned live Score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 60 रन
भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं।ind vs ned live Score: भारत ने 7 ओवर में बनाए 56 रन
भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद 7 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 27 (21) और सूर्यकुमार यादव 11 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: भारत ने 6 ओवर में बनाए 51 रन
भारत ने 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 7 (6) और तिलक वर्मा 26 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned live Score: पचास रन के पार पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया है।ind vs ned Score: भारत ने 5 ओवर में बनाए 44 रन
भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 25(19) और सूर्यकुमार यादव 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned Score: बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव
ईशान किशन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।ind vs ned Score: ईशान किशन बने आर्यन का शिकार
ईशान किशन पिच पर पैर जमाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। गेंद उनकी कोहनी पर लगने के बाद स्टंप्स पर जा लगी। ईशान 18(7) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा।ind vs ned Score: भारत ने 4 ओवर में बनाए 35 रन
भारत ने 4 ओवर में 35 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। तिलक वर्मा 21 (16) और ईशान किशन 14 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।ind vs ned Score: भारत ने 3 ओवर में बनाए 23 रन
भारत ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 7 (3) और तिलक वर्मा 16 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट से दिया बड़ा संकेत, IPL 2027 में फिर कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा
बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने तोड़ा 60 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जन्मदिन को खास बनाया
SA vs AUS: तीन साल बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Champions League: दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का हुआ बुरा हाल, अब वाइकिंग से मिली हार
IND vs WI: तिलक वर्मा ने अहम T20 मैच से पहले कहा, वेस्टइंडीज को रोकना आसान नहीं, बताया क्या होनी चाहिए रणनीति
© 2026 Times Horizon Private Limited
