LSG vs GT: डेविड मिलर ने अपनी टीम के प्लेयर्स को दिया मंयक यादव का सामना करने का फॉर्मूला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 7, 2024, 04:30 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले डेविड मिलर ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को मयंक यादव की तेज रफ्तार गेंदबाजी का सामना करने का फॉर्मूला दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • LSG के मयंक यादव बन रहे हैं विरोधी टीमों के लिए खतरा
  • लगातार दो मैच में मयक ने दिलाई अपनी टीम को जीत
  • 2 मैच में अपने नाम मयंक कर चुके हैं 6 विकेट

लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने अपनी गेंदबाजी से इस सत्र में बल्लेबाजों को इतना परेशान कर दिया है कि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने शनिवार को अपने साथी खिलाड़ियों को सुझाव दे डाला कि जब वे यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में इस युवा गेंदबाज का सामना करें तो उन पर शॉट लगाये या फिर सावधानी से खेलकर उनके ओवर निपटा दें। यादव की सटीक और दनदनाती गेंदों ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मौजूदा सत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा मजबूती दिलायी है और वह 2024 आईपीएल सत्र में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक बन गये हैं। 21 वर्षीय यादव ने दो मैच में छह विकेट झटके हैं जिसमें उनका औसत 6.83 का रहा है।

Mayank Yadav

मयंक यादव(साभार IPL/BCCI)

वही करें तो मयंक के खिलाफ करने की हो जरूरत

मिलर चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच नहीं खेल पाये थे। उन्होंने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज को इतनी ऊर्जा से गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा था। उन्होंने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'वह वास्तव में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। हम इससे वाकिफ हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम वैसा ही करें जैसा हमें उसके खिलाफ करने की जरूरत होती है क्योंकि कभी कभार गेंद जितनी तेजी से आती है, उतनी ही तेजी से दूर तक जाती है।'

End of Feed