England vs Afghanistan ODI World Cup Paying 11, Dream11 Team: विश्व कप के 13वें मुकाबले ऐसी है इंग्लैंड और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 15, 2023, 01:40 PM IST

England vs Afghanistan, ENG vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: आईसीसी विश्व कप 2023 के तेरहवें मुकाबले में आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच भिड़ंत के होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

England vs Afghanistan ,ENG vs AFG World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 13वें मुकाबले में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। एक तरफ पिछले बार की चैंपियन इंग्लैंड है तो दूसरी तरफ विश्व क्रिकेट में तेजी से अपनी जगह बना रही अफगानिस्तान की टीम। दोनों ही टीमों का ये तीसरा मुकाबला है। एक तरफ जहां इंग्लैंड की टीम 2 मैच में एक जीत और एक हार के साथ पांचवें पायदान पर है। वहीं अफगानिस्तान की टीम दो मैच में दो हार के साथ आखिरी यानी दसवें पायदान पर है। इंग्लैंड को विश्व कप के पहले मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ हार मिली थी वहीं इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उसे 137 रन के बड़े अंतर से जीत भी मिली थी। वहीं अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 6 और भारत के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

ENG vs AFG, Playing XI World Cup 2023

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, संभावित प्लेइंग-11 वर्ल्ड कप 2023

अफगानिस्तान खोलना चाहेगा जीत का खाता

ऐसे में नई दिल्ली में खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। एक तरफ इंग्लैंड की टीम अपनी बल्लेबाजी की फायर पॉवर पर निर्भर करेगी। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तानी टीम स्पिनर्स के भरोसे रहेगी। दिल्ली की पिच पर जमकर रन बन रहे हैं ऐसे में गेंदबाजों के प्रभाव डालने की संभावना इस मुकाबले में भी नहीं है। ऐसे में पलड़ा इंग्लैंड का ही भारी रहेगा।

End of Feed