ICC Women's ODI World Cup 2025 IND W vs SA W: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खिताबी भिड़ंत, पहली बार विश्व चैंपियन बनने के उतरेंगी दोनों टीम

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमों के बीच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका है। दोनों टीमें अपने खिताबी सूखा खत्म करने की पुरजोर कोशिश करेगी।

नवी मुंबई: आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां जब मैदान पर उतरेगी तो उसे पिछले सात में से छह मैच जीत कर पहली बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती से पार पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। यह मुकाबला सिर्फ एक खिताब के लिए जंग नहीं हैं, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है क्योंकि इस फाइनल से नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है।

IND W vs SA W Women's World Cup Final Preview

भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीकी महिला, विश्व कप फाइनल मैच प्रीव्यू

दोनों टीमों की खिताबी झोली है खाली

भारतीय टीम तीसरी बार (2005 और 2017 के बाद) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगी। भारत पर एक समय लीग चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन बल्लेबाजों ने अहम समय पर लय हासिल कर टीम को खिताबी मुकाबले में पहुंचाया तो वहीं दक्षिण अफ्रीका को अपने अभियान के दौरान लीग चरण के शुरुआती मैच में इंग्लैंड और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों मैचों के अलावा उसने हर मुकाबले में दबदबे वाला प्रदर्शन किया।

End of Feed