ICC Women's World Cup Schedule: वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों में हुआ बदलाव, इस मैदान पर होगा फाइनल

ICC Women's World Cup Schedule: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। एक वेन्यू को छोड़कर बाकी 4 वेन्यू में बदलाव नहीं किया गया है।

ICC Women's World Cup Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नए कार्यक्रम के तहत नवी मुंबई ने बेंगलुरु की जगह ले ली है। आठ टीमों के बीच 30 सितंबर से होने वाला यह टूर्नामेंट 5 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मुकाबले नहीं होंगे।

The updated schedule for ICC Women's Cricket World Cup 2025

वर्ल्ड कप कार्यक्रम 2025 (साभार-X ICC)

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले खेले जाएंगे। 5 में से 3 मुकाबला लीग का होगा जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाएगा। फाइनल मुकाबले का वेन्यू तभी बदलेगा अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है, क्योंकि शर्तों के मुताबिक पाकिस्तान टीम भारत में कोई मुकाबला नहीं खेलेगी।

End of Feed