आईसीसी रैंकिंग में दिखी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की छाप, ये भारतीय बना नंबर वन टेस्ट बॉलर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2023, 02:23 PM IST

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में साफ तौर पर नजर आने लगा है। भारतीय खिलाड़ियों नंबर वन गेंदबाज और ऑलराउंडर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।

दुबई: आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिग में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का छाप साफ तौर पर नजर आई। भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बनकर उभरे हैं। जडेजा पहले ही दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर की कुर्सी पर कब्जा कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ मार्नस लाबुशेन दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

Ravichandran-Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

तीनों फॉर्मेट में भारत बिखेर रहे हैं चमकतीनों फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आईसीसी रैंकिंग में नजर आ रहा है। वनडे फॉर्मेट में जहां टीम इंडिया नंबर बनी हुई है। वहीं मोहम्मद सिराज एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम दुनिया में नंबर वन बनी हुई है। वहीं सूर्यकुमार यादव भी दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज की कुर्सी पर डटे हैं। टेस्ट टीम भी नंबर बनने की कगार पर है। वहीं अश्विन दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं और जडेजा नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं।

End of Feed