भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ पर आईसीसी का एक्शन, कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का मामला

आईसीसी ने भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ पर जुर्माना लगाया है। गौड़ आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाईं गई हैं। यह इंसीडेट एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान हुआ।

श्रीलंका को हराकर एशियन चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के खिलाफ आईसीसी ने कार्रवाई की है। कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन मामले में आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। गौड़ आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाईं गई हैं जिसके तहत किसी खिलाड़ी का अन्य खिलाड़ी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल या ईशारा करना शामिल है। उन्हें इस अपराध के एवज में एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है जो पिछले 24 महीने में उनका पहला अपराध है।

Kranti Gaud

क्रांति गौड़ (साभार-BCCI)

पहले ओवर में हुआ इंसीडेंट

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल के पहले ओवर में जब क्रांति गौड़ ने श्रीलंका के सलामी बैटर इमेशा दुलानी (Imesha Dulani) को आउट किया तो उन्होंने पवेलियन की तरफ ईशारा किया। उन्होंने इस मुकाबले में केवल 2 ओवर की गेंदबाजी की थी और 8 रन देकर एक विकेट चटकाया था। गौड़ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। लेवल-1 के उल्लंघन के मामले में आईसीसी की ओर से फाइन के तौर पर कम से कम आधिकारिक फटकार जबकि अधिकतम खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट प्वाइंट दिया जाता है।

End of Feed