क्रिकेट

ICC Cricket World Cup: लगातार गलत फैसले ले रही इंग्लैंड, बाहर लिए निर्णय करने होंगे दुरुस्त- पूर्व कैप्टन ने दिखाई आईना

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 04:10 PM IST

ICC Cricket World Cup: दरअसल, इंग्लैंड को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 229 रन से हार का सामना करना पड़ा जो वनडे क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी हार है। वर्तमान टूर्नामेंट में उसकी टीम की यह तीसरी हार है।

Image

इंग्लिश क्रिकेट टीम के कैप्टन चिंतित मुद्रा में।

Photo : AP

ICC Cricket World Cup: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि परिस्थितियों को समझने के बजाय आंकड़ों पर भरोसा करने के कारण वर्तमान विश्व कप में उनके देश की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा,‘‘इंग्लैंड लगातार गलत फैसले कर रहा है। हमने टॉस जीता और हमारी टीम का संतुलन गलत था। टीम में तीन बदलाव करने से इंग्लैंड वैसी क्रिकेट नहीं खेल पाया जैसे वह वर्षों से खेलता रहा है।’’

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन और क्रिस वोक्स की जगह बेन स्टोक्स, डेविड विली और गस एटकिंसन को अंतिम एकादश में शामिल किया था।

हुसैन ने कहा,‘‘वोक्स लय में नहीं है और सपाट पिच पर आप उन्हें बाहर करके स्टोक्स को टीम में रखते हैं। मैं इस फैसले से सहमत हूं। मुझे टॉस का फैसला और आंकड़ों पर निर्भरता पसंद नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘इंग्लैंड को उन फसलों को सही करना होगा जो वह मैदान से बाहर कर रहा है। टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन आपको मैदान के बाहर सही फैसले करने होंगे।’’

दरअसल, इंग्लैंड को शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 229 रन से हार का सामना करना पड़ा जो वनडे क्रिकेट में उसकी सबसे बड़ी हार है। वर्तमान टूर्नामेंट में उसकी टीम की यह तीसरी हार है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article