Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा इंग्लैंड, ECB ने ठुकराया बॉयकॉट का प्रस्ताव

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ही बड़ा बवाल हो गया है। दरअसल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से ये गुजारिश की गई है कि वे अफगानिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेले। इस प्रस्ताव को हालांकि ईसीबी ने सिरे से खारिज कर दिया है।

Champions Trophy 2025: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ तालिबान शासन के व्यवहार के बारे में चल रही चिंताओं के बीच 26 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मैच का बहिष्कार करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। 160 से अधिक ब्रिटिश सांसदों के नेतृत्व में प्रस्ताव में ईसीबी से क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ रुख अपनाने का आग्रह किया था।

england cricket team pti

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- PTI)

बता दें कि ब्रिटेन के 160 से अधिक राजनेताओं ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच का बहिष्कार करने का अनुरोध किया था।राजनेता चाहते हैं कि ईसीबी तालिबान शासन के महिलाओं के अधिकारों के दमन के खिलाफ आवाज उठाए और 26 फरवरी को पाकिस्तान के लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पुरुषों के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का बहिष्कार करे।

End of Feed